पत्नी को साथ रखने की मांग पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक
मधुबनी में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पत्नी को साथ रखने की मांग पर चार घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
Mobile Tower News: लखनौर प्रखंड की दीप पश्चिमी पंचायत के वलवा टोल में रविवार की सुबह प्रेम प्रसंग को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. पत्नी को अपने साथ रखने की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब चार घंटे तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा.
पत्नी के साथ रहने की मांग पर चढ़ा टावर
घटना सुबह करीब आठ बजे की है. टावर पर चढ़े युवक ने कहा कि जब तक उसकी पत्नी उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं होगी, वह नीचे नहीं उतरेगा. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. आरएस थाना पुलिस भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची.
युवक की पहचान दीप वलवा टोल निवासी कुदुस रैन के 20 वर्षीय पुत्र सज्जाद रैन उर्फ सहादत के रूप में हुई है. बताया गया कि उसने लगभग दस माह पहले प्रेम विवाह किया था. कुछ समय से उसकी पत्नी उसके साथ रहने से इनकार कर रही थी, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया.
View on Instagram
चार घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया
थानाध्यक्ष माया कुमारी ने ग्रामीणों के सहयोग से युवक को लगातार समझाया. काफी प्रयास के बाद युवक दोपहर करीब 12:10 बजे टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया. नीचे आने के बाद भी वह पत्नी के साथ रहने की मांग पर अड़ा रहा.
पिता की बिगड़ी तबीयत
घटना के दौरान परिवार में अफरा-तफरी का माहौल रहा. युवक के पिता की तबीयत बिगड़ गई और वे कई बार बेहोश हो गए. ग्रामीणों ने परिजनों को संभाला और सांत्वना दी.
थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि युवक मुंबई की एक निजी कंपनी में काम करता है और मुहर्रम के अवसर पर घर आया था. उसे सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया है. पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें: हरलाखी में धान के खेत से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय कुमार
संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










