Madhubani News: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network
मधुबनी के रुद्रपुर में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतका की सास को हिरासत में लिया गया है.
Andhrathadhi News: रुद्रपुर थाना क्षेत्र के बटौआ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय नवविवाहिता पुतूल कुमारी की मौत हो गई. मृतका की पहचान अनिल पासवान की पत्नी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग राजनगर थाना क्षेत्र के भटसिमर गांव से बटौआ पहुंचे. शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया.
पुलिस जांच में जुटी, सास हिरासत में
घटना की सूचना पर रुद्रपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया. पुलिस ने मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
मृतका के बाबा संतु पासवान ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष दहेज में तीन लाख रुपये की मांग को लेकर उनकी पोती को प्रताड़ित करता था. उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई. आवेदन में यह भी कहा गया है कि मृतका के गले पर चोट के निशान हैं.
पुलिस ने क्या कहा
रुद्रपुर थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
यह भी पढ़ें: झंझारपुर में तालाब से मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, परिवार में मचा कोहराम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










