सावन की पहली सोमवारी को लेकर मधुबनी में उत्साह, कपिलेश्वरनाथ समेत सभी शिवालयों में भव्य तैयारियां

Updated:
विज्ञापन
भूतनाथ महादेव मंदिर राजनगर | Prabhat Khabar Network

भूतनाथ महादेव मंदिर राजनगर | Prabhat Khabar Network

सावन मास की पहली सोमवारी पर मधुबनी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. जिला प्रशासन और मंदिर समितियों ने भक्तों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं.

विज्ञापन

Sawan First Somwari: सावन मास की पहली सोमवारी को लेकर मधुबनी जिले भर में श्रद्धालुओं के बीच भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल है. सुबह से ही जिले के प्रसिद्ध शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगने की संभावना है. श्रद्धालु गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, आक और भांग अर्पित कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करेंगे तथा परिवार की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करेंगे.

इन प्रसिद्ध मंदिरों में उमड़ेगी भीड़

पहली सोमवारी को लेकर जिले के ऐतिहासिक व प्रसिद्ध मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है. मुख्य रूप से कपिलेश्वर महादेव, उग्रनाथ महादेव, भुवनेश्वर नाथ महादेव, विंदेश्वर नाथ महादेव, दुमंठा महादेव, जागेश्वर नाथ महादेव, एकादश रूद्र, भूतनाथ महादेव, शीला नाथ महादेव और कनकेश्वर नाथ महादेव मंदिर सहित तमाम छोटे-बड़े शिवालयों में विशेष प्रबंध किए गए हैं. मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक और विशेष आरती का आयोजन होगा.

प्रशासन और मंदिर समितियों के पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर समितियों ने सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई और कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की है. संवेदनशील मंदिरों के आसपास पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्वक दर्शन करने और मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है.

'बोल बम' के जयघोष से शिवमय हुआ माहौल

सावन की पूर्व संध्या से ही पूरा जिला 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठा है. कई श्रद्धालु दिनभर निर्जला या फलाहार व्रत रखकर शिव चालीसा, रुद्राष्टक और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करेंगे


विज्ञापन
Awadesh Kumar Das

लेखक के बारे में

By Awadesh Kumar Das

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन