Madhubani News: नवानी गांव के पोखर में मिला चौमिन विक्रेता का शव, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झंझारपुर के नवानी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कामेश्वरनाथ शिव मंदिर के पास लवकी पोखर में 45 वर्षीय शिबू चौपाल का शव तैरता मिला. चौमिन बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले शिबू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

विज्ञापन

Jhanjharpur News: झंझारपुर प्रखंड के नवानी गांव में रविवार सुबह उस समय कोहराम मच गया, जब 45 वर्षीय शिबू चौपाल का शव कामेश्वरनाथ शिव मंदिर के सामने स्थित लवकी पोखर में तैरता हुआ मिला. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तालाब में डूबने से उनकी मौत हुई है.

विज्ञापन

शनिवार रात से थे लापता

मृतक नवानी वार्ड-3 के निवासी थे. परिजनों के अनुसार शिबू चौपाल शनिवार रात से घर से लापता थे. रविवार सुबह ग्रामीणों ने पोखर में शव देखा, जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई.

चौमिन बेचकर चलाते थे परिवार

बताया जाता है कि शिबू चौपाल चौमिन बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनके तीन बेटे हैं, जिनमें एक विवाहित है. उनकी असमय मौत के बाद पत्नी जितनी देवी और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही अररिया संग्राम थानाध्यक्ष अर्पण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है.

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण सुबोध चौपाल, अमोद ठाकुर, जिला पार्षद मोहम्मद रेजाउद्दीन और पूर्व पंचायत समिति सदस्य अनूप कश्यप मौके पर पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

यह भी पढ़ें: सावन में इन 5 शिव मंदिरों में उमड़ती है सबसे ज्यादा भीड़, जानिए क्या है इनकी खासियत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन