Madhubani News: बिस्फी में जल संकट और सूखाड़ पर सांसद प्रतिनिधि ने डीएम से की तत्काल कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन
फोटो सांसद प्रतिनिधि विष्णु देव सिंह यादव | Prabhat Khabar Network

सांसद प्रतिनिधि विष्णु देव सिंह यादव

बिस्फी प्रखंड में भीषण जल संकट और सूखाड़ जैसी स्थिति ने लोगों को परेशान कर दिया है। राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विष्णु देव सिंह यादव ने जिला पदाधिकारी से तत्काल राहत की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Bisfi News: बिस्फी प्रखंड में गहराते जल संकट और सूखाड़ जैसी स्थिति को लेकर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विष्णु देव सिंह यादव ने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल राहत उपाय करने की मांग की है. उन्होंने पेयजल और सिंचाई व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने का आग्रह किया है.

कई गांवों में पेयजल संकट गहराया

सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि अनुमंडल के अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. परसौनी, इटहर, बरहा, धजवा, बिस्फी और नूरचक सहित कई गांवों में चापाकलों से पानी निकलना बंद हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ

उन्होंने आरोप लगाया कि जल-जीवन-हरियाली और हर घर नल-जल योजना का लाभ भी कई स्थानों पर लोगों को नहीं मिल पा रहा है. इसके कारण ग्रामीणों की पेयजल समस्या और गंभीर हो गई है.

वर्षा की कमी से किसान परेशान

पत्र में कहा गया है कि लगातार पर्याप्त वर्षा नहीं होने से किसानों की फसल प्रभावित हो रही है. अधिकांश स्टेट बोरिंग बंद पड़े हैं, जबकि कमला और घौस नदी समेत अन्य सिंचाई स्रोतों से भी खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है. इससे खेती-किसानी पर संकट गहरा गया है.

10 दिनों में व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

सांसद प्रतिनिधि ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पेयजल आपूर्ति और सिंचाई की आवश्यक व्यवस्था अगले 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों और किसानों को राहत मिल सके.


विज्ञापन
Jib Nath Jha

लेखक के बारे में

By Jib Nath Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन