पटना नगर निगम के हड़ताली कर्मियों पर FIR, मारपीट और गालीगलौज का आरोप

Updated:
विज्ञापन

पटना नगर निगम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना नगर निगम के हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उप नगर आयुक्त ने मारपीट और गालीगलौज का आरोप लगाया है. यह घटना निगम के निर्माणाधीन कार्यालय के पास हुई.

विज्ञापन

Patna News (आनंद सिंह कौशिक): पटना नगर निगम के उप नगर आयुक्त की शिकायत पर हड़ताली कर्मियों के खिलाफ शनिवार देर रात सचिवालय थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है. आरोप है कि हड़ताली कर्मचारियों ने शनिवार को नूतन नगर निगम के निर्माणाधीन कार्यालय के पास निगम के वाहनों की मरम्मत कर रहे कर्मियों के साथ गालीगलौज और मारपीट की. इस मामले में किसी को नामजद आरोपित नहीं बनाया गया है.

विज्ञापन

सचिवालय थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि शनिवार को प्राप्त आवेदन के आधार पर जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

उप नगर आयुक्त की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी

उप नगर आयुक्त रामाशीष शरण तिवारी ने अपने लिखित आवेदन में कहा है कि सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन निगम कार्यालय के समीप कुछ कर्मचारी निगम के वाहनों की मरम्मत कर रहे थे. इसी दौरान बड़ी संख्या में हड़ताली कर्मचारी वहां पहुंच गये और हड़ताल के दौरान काम करने का विरोध करने लगे.

आरोप है कि पहले उन्होंने कर्मचारियों के साथ गालीगलौज की और फिर मारपीट की, जिससे कुछ निगम कर्मियों को हल्की चोटें आयीं.

गुरुवार से हड़ताल पर हैं नगर निगम के कर्मचारी

गौरतलब है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पटना नगर निगम के कर्मचारी पिछले गुरुवार से हड़ताल पर हैं. इसी बीच हुई इस घटना के बाद विवाद और बढ़ गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Also Read: पटना में सफाई कर्मियों के हड़ताल का चौथा दिन, रातभर अभियान चलाकर निगम ने उठाया 235 टन कचरा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन