Madhubani News : मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी मैमोग्राफी मशीन

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के रेडियोलोजी विभाग में विश्व स्तरीय मैमोग्राफी मशीन का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रबंध निदेशक तौसिफ अहमद ने किया.

विज्ञापन

मधुबनी. मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के रेडियोलोजी विभाग में विश्व स्तरीय मैमोग्राफी मशीन का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रबंध निदेशक तौसिफ अहमद ने किया. इस अवसर पर प्रबंध निदेशक तौसिफ अहमद ने कहा कि मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी तरह की बीमारियों का इलाज कुशल चिकित्सक द्वारा किया जाता है. साथ ही सभी तरह के जांच की सुविधा भी अस्पताल में ही उपलब्ध है. अस्पताल में सभी तरह की जांच अति आधुनिक विधि से किया जाता है. महिलाओं के स्तन कैंसर की जांच के लिए पहले दिल्ली मुंबई जैसे शहर के बड़े अस्पताल में कराना पड़ता था, लेकिन अब जिले के लोगों को स्तन कैंसर की जांच के लिए कही बाहर नहीं जाना पड़ेगा. मैमोग्राफी मशीन का उपयोग स्तन कैंसर और अन्य स्तन रोगों की स्क्रीनिंग और निदान के लिए किया जाता है. मौके पर रेडियोलॉजी विभाग के सभी डॉक्टर और अस्पताल के सभी कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन