मधुबनी: कट्टा लेकर फोटो खिंचवाना पड़ा भारी, तीन नाबालिग हिरासत में, घर के पीछे मिला हथियार
पुलिस ने देशी कट्टा व मोबाइल किया बरामद पुलिस ने देशी कट्टा व मोबाइल किया बरामद फोटो परिचय: अररिया संग्राम में नाबालिग लड़कों से बरामद कट्टा के साथ अररिया संग्राम के थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network
अररिया संग्राम थाना पुलिस ने खड़ौआ गांव में कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है. पुलिस को उनके मोबाइल में हथियार के साथ तस्वीर मिली. पूछताछ के बाद घर के पीछे से देशी कट्टा बरामद किया गया.
मधुबनी क्राइम: अवैध आग्नेयास्त्र के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अररिया संग्राम थाना पुलिस ने खड़ौआ गांव से तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घर के पीछे छिपाकर रखा गया एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया. साथ ही हथियार के साथ फोटो वाला एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया गया है. एसपी योगेंद्र कुमार ने कार्रवाई की जानकारी दी.
आपके शहर में
रात दो बजे मिली हथियार रखने की सूचना
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त की रात करीब दो बजे अररिया संग्राम थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि खड़ौआ गांव के तीन युवक अपने पास कट्टा रखते हैं. आरोप है कि वे चौक-चौराहों पर लोगों को हथियार दिखाकर डराते-धमकाते हैं. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को जानकारी दी और पुलिस टीम के साथ गांव के लिए रवाना हो गये.
मोबाइल में मिली हथियार के साथ तस्वीर
करीब ढाई बजे पुलिस टीम खड़ौआ गांव पहुंची. स्थानीय चौकीदार की मदद से संदिग्धों से पूछताछ की गयी. इस दौरान उनके मोबाइल फोन की जांच की गयी, जिसमें हथियार के साथ उनकी तस्वीर मिली. इसके बाद पुलिस ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की.
घर के पीछे छिपाकर रखा था कट्टा
पूछताछ के दौरान नाबालिगों की निशानदेही पर पुलिस ने घर के पीछे छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा बरामद किया. पुलिस ने हथियार के साथ फोटो वाला एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त कर लिया. मामले में हथियार के स्रोत और इसके इस्तेमाल को लेकर भी जांच की जा रही है.
विधि विरुद्ध बालक के रूप में किया गया निरुद्ध
तीनों की उम्र नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उन्हें नियमानुसार विधि विरुद्ध बालक के रूप में निरुद्ध किया. इसके बाद उन्हें बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया. पुलिस ने उनके परिजनों को भी कार्रवाई की जानकारी दी है.
प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई
मामले में अररिया संग्राम थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नाबालिगों के पास हथियार कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था.
यह भी पढ़ें:
मधुबनी के 33 हजार किसानों की फार्मर आईडी पेंडिंग, DM ने तय की 24 अगस्त की डेडलाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










