लदनियां में नए राशन कार्ड का इंतजार जल्द होगा खत्म, 2851 में 2066 परिवारों की डाटा इंट्री पूरी

Updated:
विज्ञापन

राशन कार्ड आवेदनों का इंट्री करते हुए पंचायत कार्यपालक सहायक | Prabhat Khabar Network

नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले लदनियां प्रखंड के लाभुकों को जल्द राहत मिलने वाली है. विभाग ने डाटा इंट्री का काम तेज कर दिया है. कार्ड जेनरेशन से पहले परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी कराना जरूरी होगा.

विज्ञापन

मधुबनी न्यूज: लदनियां प्रखंड मुख्यालय में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले लाभुकों का इंतजार जल्द खत्म होने की उम्मीद है. विभाग ने आवेदनों की डाटा इंट्री का काम तेज कर दिया है. 2851 परिवारों की डाटा इंट्री के लक्ष्य के विरुद्ध मंगलवार तक 2066 परिवारों की इंट्री पूरी हो चुकी है. शेष 785 परिवारों में तैयार आवेदनों की इंट्री शनिवार तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है.

पंचायत कार्यपालक सहायकों की भी ली जा रही मदद

डाटा इंट्री के काम में तेजी लाने के लिए पंचायत कार्यपालक सहायकों की भी मदद ली जा रही है. विभाग का प्रयास है कि सभी पात्र आवेदकों के आवेदन की प्रक्रिया जल्द पूरी कर उन्हें राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा सके.

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) अमितेश कुमार ने बताया कि डाटा इंट्री पूरी होने के बाद लाभुकों को अपने नजदीकी जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता के पास जाकर परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी कराना होगा.

ई-केवाईसी के बाद एक सप्ताह में बनेगा कार्ड

एमओ ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी पूरा होने के बाद पात्र लाभुकों का राशन कार्ड एक सप्ताह के अंदर जेनरेट कर दिया जाएगा. उन्होंने लाभुकों से अपील की कि डाटा इंट्री पूरी होने के बाद ई-केवाईसी कराने में देरी नहीं करें. ई-केवाईसी में देरी होने पर राशन कार्ड जेनरेट होने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है.

प्रमाण पत्र के लिए अलग से नहीं होगी परेशानी

कई आवेदकों ने राशन कार्ड के आवेदन के साथ आवासीय, जाति और आय प्रमाण पत्र के लिए किए गये आवेदन की प्रति भी संलग्न की है. ऐसे लाभुकों को संबंधित प्रमाण पत्र के लिए अलग से कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. एमओ कार्यालय की ओर से संबंधित प्रमाण पत्र डाउनलोड कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

राशन कार्ड बनने के बाद मिल सकेगा योजनाओं का लाभ

विभाग के अनुसार पात्र परिवारों को राशन कार्ड मिलने के बाद सरकार की खाद्यान्न योजना समेत राशन कार्ड से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का रास्ता साफ हो जाएगा. विभाग ने लाभुकों से समय पर ई-केवाईसी कराने की अपील की है, ताकि कार्ड बनने की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो.


विज्ञापन
Tarachand Prasad

लेखक के बारे में

By Tarachand Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन