मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 147 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 13 Jun 2026 5:04 PM

विज्ञापन

147 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Madhubani News: मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और हरलाखी पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर 147 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. फुलहर मनोकामना मार्ग से हुई इस बड़ी बरामदगी के बाद आगे की कार्रवाई जारी है.पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है. सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) गंगौर कैंप के जवानों और हरलाखी थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 147 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ एक शातिर तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की बरामदगी से हड़कंपमच गया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसबी को सीमा पार से गांजे की एक बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर एसएसबी और स्थानीय पुलिस की टीम ने तुरंत एक संयुक्त छापेमारी दल का गठन किया और संभावित रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी.

भागने की कोशिश कर रहा था तस्कर, जवानों ने खदेड़कर दबोचा

निगरानी के दौरान सुरक्षा बलों की टीम फुलहर मनोकामना मार्ग पर पहुंची. पुलिस और एसएसबी के जवानों को सामने देख तस्कर ने भागने का प्रयास किया. लेकिन मुस्तैद जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारों तरफ से घेराबंदी की और खदेड़कर उसे दबोच लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से गांजे की कई पेटियां बरामद हुईं, जिन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया.

गांजे की कई पेटियां बरामद

गिरफ्तार तस्कर की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के कमतौल टोला पंचगछिया निवासी सुभाष कुमार के रूप में की गई है. बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. मामले के संबंध में हरलाखीथानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि जब्त गांजे को थाने लाया गया है और गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन