Madhubani: गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

मासूम की मौत के बाद सीएचसी में जांच करती पुलिस.

मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई. खेलते समय बच्चा गड्ढे में चला गया था. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

मधुबनी के बाबूबरही से अवनीश कुमार कर्ण की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Madhubani News: बाबूबरही थाना क्षेत्र के मुरहद्दी बड़की टोल गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है.

मृतक की पहचान छेदी राम के पुत्र अशोक कुमार (3) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, गांव के समीप खेत में जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की गई थी. हाल की बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था. गड्ढे के पास स्थित बगीचे में मोहल्ले के बच्चे प्रतिदिन की तरह खेल रहे थे.

बेटे की तलाश में निकली मां को मिला शव

परिजनों ने बताया कि अशोक की मां बबली देवी घर के आंगन में थीं. इसी दौरान अशोक खेलते हुए घर से निकलकर बगीचे की ओर चला गया. काफी देर तक नजर नहीं आने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई. करीब आधे घंटे बाद जब मां बच्चे को तलाशते हुए गड्ढे के पास पहुंचीं तो पानी में उसका शव तैरता दिखाई दिया. यह दृश्य देखते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ीं. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई.

सीएचसी में चिकित्सक ने किया मृत घोषित

ग्रामीणों ने तत्काल बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाबूबरही पहुंचाया. हालांकि चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. उसकी बड़ी बहन पायल (10 वर्ष) और दूसरी बहन माही (4 वर्ष) है. बेटे की मौत से परिवार गहरे सदमे में है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन