Madhubani: बेनीपट्टी में लोक कला एवं लोक संस्कृति संरक्षण पर सेमिनार, संरक्षण पर दिया गया जोर

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News benipatti-lok-kala-lok-sanskriti-seminar-bhagwatipur-school

कार्यक्रम में भाग लेते अतिथि, फोटो- प्रभात खबर

Madhubani News: बेनीपट्टी के भगवतीपुर प्राथमिक विद्यालय में लोक कला एवं लोक संस्कृति संरक्षण पर सेमिनार आयोजित हुआ. शिक्षकों ने सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया.

विज्ञापन

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Madhubani News: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड स्थित भगवतीपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आदर्श महिला मंडल लडूगामा की ओर से गुरु-शिष्य परंपरा के तहत तीसरे दिन सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विषय ‘लोक कला एवं लोक संस्कृति का संरक्षण’ रहा, जिसमें शिक्षकों और प्रतिभागियों ने अपनी बात रखी.

लोक कला समाज की पहचान

विद्यालय के सहायक शिक्षक सीताराम मोची ने कहा कि लोक कला और लोक संस्कृति समाज की अमूल्य धरोहर है. इसके संरक्षण के लिए सभी स्तरों पर कलाकारों और सांस्कृतिक समूहों को प्रोत्साहन देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि लोक कला के पारंपरिक रूपों में संगीत, नृत्य, कठपुतली, शिल्प, साहित्य, भाषा, चित्रकला, मूर्तिकला, बुनाई और कढ़ाई जैसी विधाएं शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: 14.89 करोड़ का नया पुल सवालों के घेरे में, 9 महीने में ही धंसा अप्रोच पथ

संस्कृति से जुड़ती हैं नई पीढ़ियां

उन्होंने कहा कि लोक कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय भावना, इतिहास, परंपराओं और जीवन मूल्यों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है.

संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

सहायक शिक्षक विनोद कुमार ने कहा कि लोक कला एवं लोक संस्कृति हमारी बहुमूल्य विरासत है. इसे सुरक्षित रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि समाज, शैक्षणिक संस्थान और सांस्कृतिक संगठन मिलकर प्रयास करें तो हमारी लोक परंपराओं को लंबे समय तक संरक्षित रखा जा सकता है.

कई लोगों ने रखे विचार

कार्यक्रम में संजय कुमार मिश्रा, उषा कुमारी, लक्ष्मण प्रधान, रंधीर कुमार और रवि रंजन कुमार ने भी लोक संस्कृति के संरक्षण पर अपने विचार साझा किए. संस्था की ओर से सुजीत कुमार मिश्रा और सुमित कुमार भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: जमाबंदी में गलती है? अब RTPS काउंटर पर फ्री में कराएं आवेदन, साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन