सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरी भारतीय मित्र पार्टी, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता करते धनेश्वर महतो व अन्य

भारतीय मित्र पार्टी के अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने सोनम वांचू की भूख हड़ताल पर केंद्र सरकार की उदासीनता की कड़ी आलोचना की है।

विज्ञापन

Madhubani News: भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने बीते 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार इस गंभीर मुद्दे को लेकर पूरी तरह उदासीन बनी हुई है और अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

धनेश्वर महतो ने कहा कि जंतर-मंतर पर आमरण अनशन कर रहे सोनम वांचू की मांगों को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है जब केंद्र सरकार ने किसी बड़े जनआंदोलन को नजरअंदाज किया हो. उन्होंने किसानों के आंदोलन, इथेनॉल-पेट्रोल नीति और नीट परीक्षा लीक जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए.

अनशन समाप्त करने की अपील

प्रेस वार्ता में धनेश्वर महतो ने सोनम वांचू से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि वे देशभर में पदयात्रा कर लोगों को जागरूक करें. उनका कहना था कि जब आम जनता जागरूक होगी, तभी लोकतांत्रिक तरीके से बदलाव संभव होगा और जनहित के मुद्दों पर सरकार को जवाब देना पड़ेगा.

पार्टी नेताओं की रही मौजूदगी

इस अवसर पर पार्टी की वीणा देवी, राजेश महतो सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे. सभी ने जनहित के मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया.


विज्ञापन
रमण कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By रमण कुमार मिश्रा

22 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. पॉजीटिव स्टोरी, चुनाव, बाढ़ और क्राइम सहित हर विधा की खबर लेखनी में निपुण हैं. जमीनी मुद्दों पर अपनी गहरी पकड़ के लिए जाने जाते हैं, जिसके तहत उनकी "वर्दीबास रेल खंड" एवं "गढ़गांव का दर्द" जैसी गंभीर सीरीज कई दिनों तक प्रमुखता से प्रकाशित हो चुकी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन