14.89 करोड़ का नया पुल सवालों के घेरे में, 9 महीने में ही धंसा अप्रोच पथ

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga Bridge News biroul-sunk-after-9-months-approach-road-damaged-14-crore

पुल के अप्रोच पथ में बना गड्ढा, फोटो- प्रभात खबर

Darbhanga Bridge News: बिरौल में 14.89 करोड़ की लागत से बना आरसीसी पुल उद्घाटन के नौ महीने बाद ही धंसने लगा. अप्रोच पथ पर गड्ढा बनने से हादसे का खतरा बढ़ा, ग्रामीणों ने जांच की मांग की.

विज्ञापन

दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट

Darbhanga Bridge News: दरभंगा के बिरौल प्रखंड में करीब 14.89 करोड़ रुपये की लागत से बना नया पुल उद्घाटन के नौ महीने के भीतर ही सवालों के घेरे में आ गया है. सफहा के पास पुल के अप्रोच पथ की मिट्टी धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे बरसात के बीच हादसे का खतरा बढ़ गया है. इस पुल का उद्घाटन 26 सितंबर 2025 को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था. उद्घाटन के नौ महीने के भीतर ही पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं.

पुल उद्घाटन का शिलापट्ट, फोटो- प्रभात खबर

सबसे बड़ी चिंता

  • बैरिकेडिंग नहीं.
  • चेतावनी बोर्ड नहीं.
  • रात में दुर्घटना का खतरा.

यह भी पढे़ं: जमाबंदी में गलती है? अब RTPS काउंटर पर फ्री में कराएं आवेदन, साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं

लोगों को क्या परेशानी?

  • रात में हादसे का खतरा.
  • स्कूली बच्चों और बाइक सवारों के लिए जोखिम.
  • लगातार बारिश से गड्ढा बढ़ रहा है.

पुल का सफर

  • लागत: 14.89 करोड़ रुपये
  • उद्घाटन: 26 सितंबर 2025
  • वर्तमान स्थिति: 9 महीने बाद अप्रोच पथ धंसा

ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाये सवाल

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं रही. हालांकि, इस संबंध में विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढे़ं: गरीबनाथ मंदिर जाने वाले ध्यान दें… श्रावणी मेले में प्लास्टिक ग्लास बैन, बाइक से आने वालों की ‘नो एंट्री’

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन