गरीबनाथ मंदिर जाने वाले ध्यान दें… श्रावणी मेले में प्लास्टिक ग्लास बैन, बाइक से आने वालों की ‘नो एंट्री’

Updated:
विज्ञापन

कांवड़ रूट में कांवड़ियों के लिए पानी की व्यवस्था, फोटो- एआई

Muzaffarpur Shravani Mela 2026: गरीबनाथ मंदिर श्रावणी मेले में प्लास्टिक ग्लास पर रोक रहेगी. स्टील के गिलास में पेयजल मिलेगा और कांवरिया पथ पर बाइक एंट्री बंद रहेगी.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से देवेश कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Muzaffarpur Shravani Mela 2026: 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले में इस बार श्रद्धालुओं के लिए कई नए नियम लागू होंगे. प्रशासन ने सरकारी स्तर पर प्लास्टिक के गिलास के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला किया है. साथ ही कांवरिया पथ पर बाइक से आने वालों की एंट्री नहीं होगी. श्रद्धालुओं को पेयजल स्टील के गिलास में मिलेगा और कई नई व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी.

इस बार क्या बदला?

जलाभिषेक के लिए जाता कांवड़ियों का जत्था, फोटो- एआई
  • प्लास्टिक के गिलास नहीं होंगे. 
  • स्टील के गिलास में मिलेगा पानी. 
  • कांवरिया पथ पर बाइक की एंट्री बंद. 
  • टेंट सिटी बनाई जाएगी.
  • सफाई और सुरक्षा पर विशेष फोकस.

डीएम-एसएसपी ने किया कांवरिया पथ का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी (बाएं से), फोटो- प्रभात खबर

गुरुवार को जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कांवरिया पथ का निरीक्षण किया. आरडीएस कॉलेज में प्रस्तावित टेंट सिटी के लिए चयनित स्थल का भी जायजा लिया गया.

यह भी पढ़ें: “समय आ गेलऊ ह… सोना बेच के लोहा खरीदे के”, हथियार के साथ रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार

बाइक से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नया नियम

  • कांवरिया पथ पर बाइक की एंट्री नहीं होगी.
  • बाइक से जल लाने वाले श्रद्धालुओं को रामदयालु नगर या अघोरिया बाजार से पैदल आना होगा.
  • पुरानी बाजार चौक से बैरिकेडिंग रहेगी.

किस विभाग को क्या जिम्मेदारी?

  • नगर निगम – सफाई
  • पीएचईडी – पेयजल और शौचालय
  • बिजली विभाग – स्ट्रीट लाइट और निर्बाध बिजली
  • पुलिस – सुरक्षा और ट्रैफिक

सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता पर रहेगा फोकस

प्रशासन का लक्ष्य इस बार भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को बेहतर बनाना है, ताकि मेले के दौरान लोगों को कम से कम परेशानी हो. 

श्रद्धालुओं के लिए जरूरी बातें

  1. मेला कब शुरू होगा?

उत्तर- 30 जुलाई.

  1. क्या प्लास्टिक के गिलास मिलेंगे?

उत्तर- नहीं.

  1. पानी कैसे मिलेगा?

उत्तर- स्टील के गिलास में.

  1. क्या बाइक से कांवरिया पथ पर जा सकेंगे?

उत्तर- नहीं.

यह भी पढ़ें: दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचना हुआ अब और भी आसान, नए एप्रोच पथ के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन