मुजफ्फरपुर: गरीबनाथ धाम पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार की सुख-समृद्धि की कामना
बाबा गरीबनाथ धाम में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना की. उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और किसानों की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगीं. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर. बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को सपरिवार बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचे. उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक किया और बिहार की सुख, शांति, समृद्धि तथा विकास की कामना की. पूजा के बाद उन्होंने प्रदेश के किसानों की खुशहाली और अन्नदाताओं की संपन्नता के लिए भी मंगलकामना की.
आपके शहर में
बाबा गरीबनाथ से बिहारवासियों के लिए की प्रार्थना
पूजा के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बाबा गरीबनाथ हर विपत्ति को हरने वाले और सच्चे मन से पुकारने वाले दीन-दुखियों के कष्ट दूर करने वाले हैं.
उन्होंने कहा कि उन्होंने बाबा गरीबनाथ के चरणों में समस्त बिहारवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की है.
कृषि और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार कृषि, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार नए आयाम हासिल करे और देश के अग्रणी राज्यों में शीर्ष स्थान प्राप्त करे, यही उनका संकल्प है.
उन्होंने प्रदेश के अन्नदाताओं की संपन्नता और खुशहाली के लिए भी बाबा गरीबनाथ से प्रार्थना की.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
गरीबनाथ धाम पहुंचने से पहले भाजपा मुजफ्फरपुर की ओर से कृषि मंत्री का स्वागत किया गया. भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार एवं पश्चिमी के जिलाध्यक्ष हरि मोहन चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विजय कुमार सिन्हा का अभिनंदन किया.
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ जलाभिषेक

मंदिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा गरीबनाथ का पंचामृत स्नान कराया. इसके बाद जलाभिषेक और पुष्पमाला से बाबा का श्रृंगार किया गया.
इस दौरान प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार, मेयर निर्मला साहू, जिला महामंत्री मनोज तिवारी, रविशंकर कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष केशव चौबे, मीडिया टीम प्रभारी सह कोषाध्यक्ष डॉ. साकेत शुभम ठाकुर, कार्यालय मंत्री दिलीप कुमार, विकास चौबे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिवाकर शर्मा, वार्ड पार्षद केपी पप्पू, पवन दुबे, राकेश कुमार समेत दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: आजादी के दशकों बाद भी खाट ही बनी एंबुलेंस, दोन की इस तस्वीर ने खोल दी विकास की जमीनी हकीकत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए