मुजफ्फरपुर में जिम से लौट रहे डॉक्टर से पिस्तौल के बल पर 25 ग्राम सोने की चेन लूटी

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने एक डॉक्टर को निशाना बनाया. जिम से लौटते समय पिस्तौल के बल पर उनकी 25 ग्राम सोने की चेन छीन ली गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Chain Snatching: मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. यहां एक डॉक्टर से हथियार के बल पर लूटपाट की घटना सामने आई है. अपराधियों ने डॉक्टर को पिस्तौल दिखाकर उनसे सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Imlichatti bus stand: जिम से लौटते वक्त दिया वारदात को अंजाम

पीड़ित डॉक्टर की पहचान नेफ्रोलॉजी विभाग में कार्यरत डॉ. प्रमोद कुमार के रूप में हुई है. घटना बुधवार सुबह करीब 6:40 बजे की है, जब डॉक्टर कुमार जिम से एक्सरसाइज करके अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वह सरकारी बस स्टैंड के पास इमलीचट्टी स्थित अपने निवास स्थान के पास पहुंचे, वैसे ही बजाज पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया.

pulsar bike criminals: पिस्तौल तानकर दी जान से मारने की धमकी

पीड़ित द्वारा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, बदमाशों ने डॉक्टर पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद अपराधियों ने उनके गले से करीब 25 ग्राम वजन की सोने की चेन जबरदस्ती छीन ली. जब डॉक्टर ने इसका विरोध करने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने उन पर हमला करने के लिए दोबारा पिस्तौल निकाल ली.

Muzaffarpur News: पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी तेजी से फरार हो गए। इस दुस्साहसिक घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित डॉक्टर ने ब्रह्मपुरा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई जानकारी में उन्होंने बताया है कि वह ठाकुर प्रिमाइसेस, इमलीचट्टी, नियर होटल अतिथि के पास रहते हैं. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन