विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्रों ने रखीं समस्याएं, अंचलाधिकारी ने जल्द समाधान का दिया भरोसा

Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर में शामिल अधिकारी व छात्र

बैद्यनाथ शुक्ला कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया. छात्रों को अपनी शैक्षणिक और अन्य समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रखने का मौका मिला. अंचलाधिकारी ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय से संबद्ध वैशाली के जगनपुरा मझौली स्थित बैद्यनाथ शुक्ला कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया. सामान्य प्रशासन विभाग और वैशाली प्रशासन के निर्देश पर आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं एवं सुझावों से अधिकारियों को अवगत कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्रों से सीधे संवाद कर सुनी गयी समस्याएं

शिविर में छात्र-छात्राओं को अपनी शैक्षणिक और अन्य समस्याएं सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के सामने रखने का अवसर मिला. विद्यार्थियों ने विभिन्न समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा.

कार्यक्रम का संचालन वैशाली के अंचलाधिकारी राकेश कुमार, प्रखंड शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि मंटू पासवान और सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार के सहयोग से किया गया.

जल्द समाधान का दिया भरोसा

अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों से जुड़ी जो भी समस्याएं हैं, उनका जल्द से जल्द निष्पादन कराया जाएगा.

उन्होंने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

प्राचार्य ने विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उग्रसेन यादव ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय कर विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी.

शिविर में विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद से समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

यह भी पढ़ें

Samastipur Weather: 26 से 30 अगस्त तक बारिश का पूर्वानुमान, उत्तर बिहार में फिर सक्रिय होगा मानसून

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन