“समय आ गेलऊ ह… सोना बेच के लोहा खरीदे के”, हथियार के साथ रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार

आरोपी युवक का फाइल फोटो
Muzaffarpur Viral Reel:: सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाने वाले युवक को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया. आरोपी पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप है. पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट
Muzaffarpur Viral Reel: सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए रील पोस्ट करने वाले मुजफ्फरपुर के युवक को पुलिस ने वायरल वीडियो सामने आने के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने कथित तौर पर अपने नियोक्ता के लाइसेंसी हथियार से वीडियो बनाया था. पुलिस ने उसे पटना से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
वीडियो में क्या दिख रहा था?
जानकारी के अनुसार, 1 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें युवक कार के अंदर हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा था. पुलिस के अनुसार, वीडियो में कथित तौर पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली बातें भी कही गई थीं. वीडियो में युवक कहता दिख रहा है, “समय आ गेलऊ ह… सोना बेच के लोहा खरीदे के…”. वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गयी.
लाइसेंसी हथियार से बनाई थी रील
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पेशे से बाउंसर है. उसने अपने नियोक्ता के लाइसेंसी हथियार को कार में रखकर रील बनाई थी और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वीडियो के वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.
यह भी पढ़ें: प्यार की ऐसी सजा… भीड़ ने प्रेमी जोड़े का सिर मुंडवाया और पूरे गांव में घुमाया
एसएसपी के बनाई टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और लगातार छापेमारी करते हुए उसे पटना से गिरफ्तार कर लिया.
अन्य पहलुओं की भी जांच जारी
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह के मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो किन-किन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो रिकॉर्ड करने और साझा करने में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं.
मामले की मुख्य बातें
- आरोपी: विवेक सिंह राजपूत
- निवासी: सुजावलपुर, सकरा
- गिरफ्तारी: पटना से
- वीडियो: 1 जुलाई को वायरल
- हथियार: लाइसेंसी
- कार्रवाई: न्यायिक हिरासत
यह भी पढ़ें: महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला हंसुआ, चोरी के विरोध पर पीड़िता के साथ दरिंदगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










