महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला हंसुआ, चोरी के विरोध पर पीड़िता के साथ दरिंदगी

महिला की सांकेतिक तस्वीर, फोटो- सोशल मीडिया
Muzaffarpur Crime: गायघाट के बेनीबाद ओपी क्षेत्र में चोरी का विरोध करने पर महिला पर गंभीर हमला हुआ. एसकेएमसीएच में उनका ऑपरेशन किया गया है. पुलिस पीड़िता के बयान का इंतजार कर आगे की कार्रवाई करेगी.
मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट
Muzaffarpur Crime: जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब तीन बजे एक बदमाश चोरी की नीयत से घर में घुसा था. आहट सुनकर महिला की नींद खुल गई. जब उसने चोरी का विरोध किया तो चोर ने महिला के प्राइवेट पार्ट में हंसुआ (धारदार हथियार) घुसा दिया. गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है. चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उसके शरीर से हंसुआ निकाल दिया है. महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है.
बयान के बाद होगी आगे की कार्रवाई
मेडिकल थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है. पीड़िता की हालत में सुधार होने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा. उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढे़ं: ‘वेयर इज माय बस’ ऐप कब होगा लॉन्च? क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं और किन यात्रियों के लिए ज्यादा फायदेमंद
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. घटनास्थल और आसपास के इलाकों से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पीड़िता का बयान मिलने के बाद मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी.
यह भी पढे़ं: 350 महिलाओं को बांटे गए सेनेटरी पैड, मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर किया गया जागरूक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










