350 महिलाओं को बांटे गए सेनेटरी पैड, मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर किया गया जागरूक

महिलाओं के बीच बांटे गए सेनेटरी पैड, फोटो- प्रभात खबर
Sanitary Pad Distribution: खजूरी पंचायत में मध्यमंत्रा फाउंडेशन ने 350 महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए. कार्यक्रम में मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य और पीरियड्स से जुड़ी जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया.
मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट
Sanitary Pad Distribution: मधुबनी जिले के खजूरी पंचायत में महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. मध्यमंत्रा फाउंडेशन के नेतृत्व और मधुबनी नगर विधायक माधव आनंद के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 350 महिलाओं और किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड वितरित किए गए. साथ ही मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, संक्रमण से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी भी साझा की गई.
मासिक धर्म स्वच्छता पर दिया गया विशेष जोर
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और किशोरियों को बताया गया कि मासिक धर्म एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है. इस दौरान स्वच्छता बनाए रखना, समय-समय पर सेनेटरी पैड बदलना और संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाना स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है. विशेषज्ञों ने पीरियड्स के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की भी जानकारी दी.
हर महीने चलाया जाता है जागरूकता अभियान
मध्यमंत्रा फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि यह अभियान प्रत्येक महीने आयोजित किया जाता है. इसका उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के प्रति जागरूक बनाना, पीरियड्स से जुड़ी सामाजिक झिझक और भ्रांतियों को दूर करना तथा सुरक्षित और स्वच्छ तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है.
यह भी पढे़ं: मुजफ्फरपुर में दाखिल-खारिज व्यवस्था बेपटरी, 20 हजार से ज्यादा आवेदन लंबित, मुशहरी सबसे बदहाल
सामाजिक सोच बदलने की पहल
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज भी समाज में कई महिलाएं और किशोरियां पीरियड्स जैसे विषय पर खुलकर बात करने से हिचकिचाती हैं. इस सोच को बदलने और महिलाओं को सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ऐसे जागरूकता अभियान जरूरी हैं. उन्होंने कहा कि मासिक धर्म को लेकर किसी भी तरह की शर्म या संकोच नहीं होना चाहिए.
कई लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर मध्यमंत्रा फाउंडेशन की संचालिका किरण झा सहित सुनीता गुप्ता, किरण वर्मा, मनीष लाल, सरोज और अन्य सदस्य मौजूद रहे. कार्यक्रम में महिलाओं ने भी मासिक धर्म से जुड़े अपने सवाल पूछे और स्वच्छता को लेकर उपयोगी जानकारी प्राप्त की.
यह भी पढे़ं: दरभंगा में बंद घर से मिला लापता व्यक्ति का शव, एफएसएल टीम जांच में जुटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










