‘वेयर इज माय बस’ ऐप कब होगा लॉन्च? क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं और किन यात्रियों के लिए ज्यादा फायदेमंद

Updated:
विज्ञापन

बस में सफर करते लोग, फोटो- एआई

BSRTC New App: BSRTC जल्द ‘वेयर इज माय बस’ ऐप लॉन्च करेगा. ऐप के जरिए सरकारी बस की लाइव लोकेशन, ऑनलाइन टिकट बुकिंग, सीट चयन, रिफंड और बस ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं यात्रियों को मोबाइल पर मिलेंगी.

विज्ञापन

BSRTC New App: अब बिहार में सरकारी बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) जल्द ‘वेयर इज माय बस’ ऐप लॉन्च करने जा रहा है. इस ऐप से यात्री बस की लाइव लोकेशन, आने का अनुमानित समय, ऑनलाइन टिकट बुकिंग, सीट चयन और रिफंड जैसी सुविधाएं एक ही जगह पा सकेंगे. दरभंगा बस स्टैंड से रोजाना 30 से अधिक सरकारी बसों का संचालन होता है, जिससे हजारों यात्रियों को इस नई व्यवस्था का सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ऐप में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

  • बस की लाइव लोकेशन
  • बस आने का अनुमानित समय
  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग
  • पसंदीदा सीट का चयन
  • टिकट कैंसिल
  • ऑनलाइन रिफंड
  • विभिन्न रूट की जानकारी

ऐप कब तक लॉन्च होगा?

परिवहन विभाग के अनुसार ऐप का ट्रायल अंतिम चरण में है. अगले 2–3 महीने में इसे आम लोगों के लिए उपलब्ध कराने की तैयारी है. विभाग का दावा है कि ऐप को सरल इंटरफेस के साथ तैयार किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें.

यह भी पढे़ं: जून में 56% कम बारिश से धान की रोपनी प्रभावित, अब 5 जुलाई तक झमाझम बारिश का अलर्ट

किन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा?

  • रोजाना कॉलेज जाने वाले छात्र
  • नौकरीपेशा लोग
  • नियमित सरकारी बस यात्री
  • दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले लोग

‘वेयर इज माय बस’ ऐप कैसे काम करेगा?

बस में लगे GPS के जरिए ऐप यात्रियों को बस की रियल-टाइम लोकेशन दिखाएगा. इससे वे घर से निकलने का सही समय तय कर सकेंगे. लाइव जीपीएस ट्रैकिंग से परिवहन विभाग को भी बसों की निगरानी करने में आसानी होगी. बसों की वास्तविक स्थिति पर नजर रखी जा सकेगी और समय पर संचालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. इससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और यात्रियों का भरोसा भी मजबूत होगा.

यह भी पढ़ें: 7 महीने बाद भी नहीं बनी सड़क, अब सिर्फ योजना बोर्ड लगाकर खानापूर्ति? ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन