7 महीने बाद भी नहीं बनी सड़क, अब सिर्फ योजना बोर्ड लगाकर खानापूर्ति? ग्रामीणों में आक्रोश
सड़क योजना का बोर्ड (फोटो- प्रभात खबर), इनसेट में खराब सड़क की एआई इमेज
Darbhanga Road Construction: बिरौल में 29 लाख रुपये की सड़क योजना का निर्माण शुरू होने से पहले ही विवादों में है. सात महीने बाद सिर्फ योजना बोर्ड लगाए जाने पर ग्रामीणों ने विभाग और संवेदक पर सवाल उठाए हैं.
Darbhanga Road Construction: दरभंगा के बिरौल प्रखंड में हांटी मुख्य पथ से मझर टोल तक बनने वाली 500 मीटर सड़क का निर्माण सात महीने बाद भी शुरू नहीं हुआ है. बारिश में टूटी सड़क से गुजरना ग्रामीणों के लिए मुश्किल बना हुआ है. लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी ने काम शुरू करने के बजाय केवल योजना बोर्ड लगाकर औपचारिकता पूरी कर दी. करीब 29.72 लाख रुपये की इस परियोजना का बोर्ड तो लगा दिया गया है, लेकिन जमीन पर अभी तक निर्माण शुरू नहीं हुआ.
आपके शहर में
एक फावड़ा तक नहीं चला
सड़क का शिलान्यास और योजना तो महीनों पहले हो गई थी, लेकिन मौके पर अभी तक एक फावड़ा भी नहीं चला. योजना बोर्ड के अनुसार इस परियोजना की प्राक्कलित लागत 29.72 लाख रुपये है, जबकि कार्य की लागत 26.73 लाख रुपये निर्धारित की गई है. निर्माण एजेंसी लोहा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, जमुनियां (सहरसा) है और कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण कार्य विभाग, बिरौल प्रमंडल (दरभंगा) के पास है.
ग्रामीण क्यों नाराज हैं?
बोर्ड पर कार्य प्रारंभ की तिथि 2 दिसंबर 2025 और समाप्ति की तिथि 1 दिसंबर 2026 दर्ज है. हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि सात महीने बीत जाने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं हुआ और अब अचानक बोर्ड लगाकर खानापूर्ति की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि पुरानी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. बारिश में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. उनका आरोप है कि केवल बोर्ड लगाने से सड़क नहीं बनेगी.
यह भी पढ़ें: ATM में कार्ड फंसा और खाते से उड़ गए ₹53,300, मुजफ्फरपुर में साइबर ठगी का नया तरीका
इस सड़क परियोजना की टाइमलाइन
- कार्य प्रारंभ: 2 दिसंबर 2025
- वर्तमान स्थिति: 7 महीने बाद भी काम शुरू नहीं
- कार्य पूरा होना है: 1 दिसंबर 2026
संबंधित अधिकारी का पक्ष
कार्यपालक अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका. विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वे उपलब्ध नहीं हैं.
आखिर सड़क निर्माण में देरी क्यों हो रही है?
विभाग ने अभी तक देरी की वजह सार्वजनिक नहीं की है.
सड़क परियोजना एक नजर में
- लंबाई: 500 मीटर
- लागत: 29.72 लाख रुपये (प्राक्कलित)
- निर्माण एजेंसी: लोहा कंस्ट्रक्शन प्रा. लि.
- विभाग: ग्रामीण कार्य विभाग, बिरौल
- काम शुरू होना था: 2 दिसंबर 2025
- मौजूदा स्थिति: निर्माण शुरू नहीं
यह भी पढे़ं: बेतिया: 49 पंचायतों में खुले सार्वजनिक पुस्तकालय, अब गांव में ही होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए