चाय नाश्ते की दुकान में आग लगने से एक लाख का नुकसान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Apr 2024 10:02 PM
थाना क्षेत्र स्थित बिहारी गुलरिया टोल के पास नई सीमा सड़क के किनारे स्थित एक चाय नाश्ते की दुकान में रविवार की रात आग लगने से लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया.
मधवापुर. थाना क्षेत्र स्थित बिहारी गुलरिया टोल के पास नई सीमा सड़क के किनारे स्थित एक चाय नाश्ते की दुकान में रविवार की रात आग लगने से लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया. आस पड़ोस के लोग दुकान से निकलते आग की लपटे व दुकान में रखे एलपीजी सिलेंडर के फटने की आवाज सुना तो दुकानदार को फोन पर सूचना देकर आग बुझाने लगे. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. लेकिन तब तक दुकान में रखा बर्तन, कपड़ा, अनाज, सिलेंडर सहित करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पीड़ित गुलरिया टोल निवासी विशुन पासवान ने बताया कि इसी दुकान के सहारे उसका गुजर बसर चलता था. पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस व अंचलाधिकारी को आवेदन देकर आर्थिक मदद की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










