Madhubani News. ई निबंधन प्रणाली से जमीन की रजिस्ट्री शुरू
Updated at : 17 Dec 2024 9:37 PM (IST)
विज्ञापन

जिले में अब जमीन का कागजात बना कर अपने समय के अनुसार एक माह के अंदर रजिस्ट्री करा सकते है. पिछले 2 दिसंबर से ई निबंधन प्रणाली लागू हो गयी है.
विज्ञापन
Madhubani News. मधुबनी. जिले में अब जमीन का कागजात बना कर अपने समय के अनुसार एक माह के अंदर रजिस्ट्री करा सकते है. पिछले 2 दिसंबर से ई निबंधन प्रणाली लागू हो गयी है. इस सिस्टम से निबंधन कराने में खरीदार अपनी सुविधानुसार कागजात बना कर घर से भी ई निबंधन पोर्टल पर ऑन लाइन रजिस्ट्री के लिए सुविधानुसार समय ले सकते है. इससे लोगों की जमीन की रजिस्ट्री में हो रही परेशानी से निजात मिली है. साथ ही इससे लोग जमीन रजिस्ट्री में धोखाधड़ी से बच सकते है. हालांकि अभी लोगों को दो से तीन दिन जमीन रजिस्ट्री कराने में समय लग रहा है. एक दिन रजिस्ट्री के लिए कागजात तैयार करने में लग जाता है. फिर ऑनलाइन कर रजिस्ट्री के लिए समय लेना पड़ता है. जिला अवर निबंधक गौतम कुमार ने कहा कि इसके लिए लोगों जमीन संबंधी विवरण ई- निबंधन पोर्टल पर ऑन लाइन कर सुविधानुसार रजिस्ट्री के लिए समय का स्लॉट चुन सकते हैं. इसमें रजिस्ट्री पारदर्शी तरीके से होती है. कोई भी जमीन की जानकारी ऑन लाइन जांची जा सकती है. कहा कि इस एप से बीते 16 दिसंबर से पूरे बिहार में जमीन रजिस्ट्री शुरू हो गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




