ePaper

जयनगर- टाटानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का होगा परिचालन

Updated at : 12 Jul 2024 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
जयनगर- टाटानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का होगा परिचालन

रेलवे ने यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से टाटानगर–जयनगर- टाटानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस के परिचालन का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

मधुबनी. जिलेवासियों की बहु प्रतिक्षित मांग को रेलवे प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है. रेलवे ने यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से टाटानगर–जयनगर- टाटानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस के परिचालन का निर्णय लिया है. यह गाड़ी टाटानगर से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 18:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:25 बजे जयनगर पहुंचेगी. जयनगर से यह गाड़ी प्रत्येक शनिवार को शाम 19.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.30 बजे टाटानगर पहुंचेगी. इस गाड़ी का ठहराव चांडिल, मूरी, कोटशिला, राजबेरा, धनबाद, जसीडीह, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी, मधुबनी स्टेशनों पर होगा. इस गाड़ी के परिचालन से जहां मिथिलांचल और टाटानगर के बीच सीधी ट्रेन सेवा मिल जाएगी. वहीं इस क्षेत्र के यात्रियों की बहुप्रतीक्षित मांग भी पूरी हो जाएगी. इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 04 सामान्य कोच, 07 शयनयान, 03 एसी-3 एवं 1 एसी-2 सहित कुल 17 कोच होगा. यह जानकारी मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने दी है. उन्होंने कहा कि इस गाड़ी का परिचालन शीघ्र शुरू किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन