Madhubani News : एमटीटीसी में स्कूल इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 24 Nov 2025 9:59 PM
मिल्लत शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में कार्यशाला द्वितीय के अंतर्गत स्कूल इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
मधुबनी. मिल्लत शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में कार्यशाला द्वितीय के अंतर्गत स्कूल इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता डॉ. एनआर रवि ने की. उन्होंने प्रशिक्षु छात्रों को विद्यालय में संचालित होने वाली शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में बताया. उन्होंने समझाया कि एक आदर्श शिक्षक बनने के लिए किन गुणों, कौशल और व्यवहार की आवश्यकता होती है. साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के साथ सकारात्मक सह संबंध स्थापित करने के महत्व पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर हेमंत कुमार झा एवं संतोष कुमार झा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से छात्रों की शिक्षण कला में उल्लेखनीय प्रगति होती है और वे विद्यालय परिवेश में अधिक दक्षता के साथ कार्य कर पाते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










