लड़की अपहरण के आरोप में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Aug 2024 10:00 PM
थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय लड़की के अपहरण के आरोप में लड़की की पिता ने कुंडल मढिया गांव निवासी राकेश राम सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
हरलाखी. थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय लड़की के अपहरण के आरोप में लड़की की पिता ने कुंडल मढिया गांव निवासी राकेश राम सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पिछले 20 जुलाई को लड़की स्नातक तृतीय खंड का प्रवेश लेने के लिए महिला कॉलेज मधुबनी के लिए निकली. लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची. फिर परिजनों ने अपने रिश्तेदार सहित कॉलेज जाकर भी पता किया. लेकिन वह कहीं नहीं मिली. खोजबीन के क्रम में पता चला कि कुंडल मढिया गांव निवासी राकेश राम एवं राजेश राम दोनों ने रास्ते मे कलुआही से अपहरण कर कहीं छुपा दिया है. फिर लड़की के पिता जब अपहर्ता के घर जाकर आरोपी के पिता महेन्द्र राम, वीरेन्द्र राम, हरेन्द्र राम सहित परिवार के अन्य लोगों से पुत्री वापसी की गुहार लगायी. जहां सभी नामजद लोगों ने लड़की को वापस नहीं करने का बात कहते हुए गाली गलौज कर भगा दिया. थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा है कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










