Madhubani News : मधुबनी इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को एनसीसी का उद्देश्य व महत्व बताया

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 20 Dec 2025 10:09 PM

विज्ञापन

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए एनसीसी इकाई का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

मधुबनी. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए एनसीसी इकाई का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम में छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व के प्रति उत्साह देखा गया. मुख्य अतिथि कर्नल नितिन झा ने छात्रों को एनसीसी के उद्देश्यों और महत्व से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा की भावना और चरित्र निर्माण को बढ़ावा देती है. प्राचार्य डा. विकास कुमार ने एनसीसी इकाई के शुभारंभ को महाविद्यालय की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि यह कदम छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा. केयर टेकिंग ऑफिसर प्रो अमित कुमार, प्रो विनोद कुमार, प्रो सुमित कुमार सहित अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित थे. उन्होंने छात्रों को एनसीसी से जुड़े लाभ, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल का महत्व बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन