ओएफएसएस से 11 वीं कक्षा में नामांकन शुरू

प्रखंड क्षेत्र स्थित प्लस टू विद्यालय में ओएफएसएस के माध्यम से 11 वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
लदनियां. प्रखंड क्षेत्र स्थित प्लस टू विद्यालय में ओएफएसएस के माध्यम से 11 वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. विभाग द्वारा जारी प्रथम सूचना पत्र से जुड़े सभी छात्र-छात्राओं का 8 से 14 जुलाई तक नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न किया जाना है. लेकिन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना से मैट्रिक का मूल अंक पत्र अप्राप्त होने के कारण संबंधित विद्यालय द्वारा मूल अंक पत्र एवं विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र छात्रों को नहीं दिए जा रहे हैं. जिसके कारण नामांकन प्रक्रिया बाधित हो रही थी. समस्या समाधान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 11 जुलाई को एक पत्र जारी किया है. जिसके आलोक में छात्रों से मूल अंक पत्र एवं विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र जमा करने के लिए 15 दिनों के समय से संबंधित एक लिखित आवेदन पत्र एवं ऑनलाइन अंकपत्र लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश सभी प्लस टू विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दिया हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश के बाद प्लस टू विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




