काको चोपता दुर्गा स्थान से मैलाम गांव जाने वाली सड़क पर चलना दूभर
प्रखंड के काको पंचायत स्थित चोपता दुर्गा मंदिर परिसर के बगल से मैलाम गांव तक जाने वाली कच्ची सड़क लोगों के लिए जी का जंजाल साबित होने लगा है. सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के लिए सड़क जानलेवा हो गयी है.
झंझारपुर . प्रखंड के काको पंचायत स्थित चोपता दुर्गा मंदिर परिसर के बगल से मैलाम गांव तक जाने वाली कच्ची सड़क लोगों के लिए जी का जंजाल साबित होने लगा है. सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के लिए सड़क जानलेवा हो गयी है. जगह-जगह कच्ची सड़क में जानलेवा गड्ढे बनने के कारण आये दिन यात्री जख्मी हो रहे हैं. सड़क में जगह जगह कीचड़ होने के कारण सड़क पर पैदल भी चलना दूभर हो गया. आसपास के लोगों के लिए राजनगर व पंडौल प्रखंड जाने में सात से आठ किलोमीटर की बचत हो जाती है. जिसकी वजह से लोग इसी सड़क को आवागमन के लिए अपना पहली पसंद मानते हैं. एक साल पूर्व चोपता से मैलाम जाने वाली सड़क में इमली पेड़ पर फंदा से लटका हुआ शव भी पुलिस ने बरामद किया था. जिसके बाद से कच्ची सड़क होने की वजह से अब लोग इस सड़क से चलना लगभग कम ही कर दिया है. चोपता से मैलाम तक जाने वाली इस सड़क की दूरी करीब चार किलोमीटर की होगी.
2014 में सड़क पर हुआ था मिट्टीकरण
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए