मधुबनी में घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लिपिक, निगरानी की टीम ने बिछाया जाल

Updated:
विज्ञापन
Clerk caught red-handed taking bribe

गिरफ्तार लिपिक की तस्वीर

Bihar News: मधुबनी जिले में निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते हुए लिपिक को गिरफ्तार किया है. मधुबनी जिले में बेनीपट्टी अंचल का लिपिक काम के एवज में 10 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया. इसके साथ ही बिचौलिए को भी पकड़ा गया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की. जिले के बेनीपट्टी अंचल कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने लिपिक साकेत कुमार और एक बिचौलिया को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

30 हजार रुपए की थी डिमांड

जानकारी के अनुसार, परजुआर पंचायत के दहिला गांव निवासी रवींद्र यादव से जमीन अतिक्रमण खाली करवाने के एवज में 30 हजार रुपए की मांग की गई थी. बाद में 15 हजार रुपए पर सौदा तय हुआ. इसके बाद बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आवेदक ने अग्रिम के रूप में 10 हजार रुपए दिए. तभी पहले से जाल बिछाए निगरानी टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

बिहार में लगातार अधिकारियों के खिलाफ एक्शन

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लिपिक और बिचौलिए से पूछताछ की जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के दौरान मामले में और भी कुछ खुलासे हो सकते हैं. बिहार में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर एक्शन लिया जा रहा है. इसी क्रम में एक और शख्स को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

Also Read: कल जानी थी बारात और आज घर से निकली अर्थी, शादी की खुशियां मातम में बदली

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन