प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक ने शिक्षण संस्थानों का किया निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 May 2024 10:55 PM
प्राथमिक शिक्षा के उपनिदेशक गायत्री शाही ने बुधवार को कई शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया. झंझारपुर नगर परिषद स्थित पार्वती लक्ष्मी इंटर महाविद्यालय पहुंची.
झंझारपुर. प्राथमिक शिक्षा के उपनिदेशक गायत्री शाही ने बुधवार को कई शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया. झंझारपुर नगर परिषद स्थित पार्वती लक्ष्मी इंटर महाविद्यालय पहुंची. जहां छात्रों की उपस्थित पंजी की बारीकी से अवलोकन किया. इस दौरान कॉलेज में छात्र मौजूद नहीं थे. अन्य कर्मचारियों की भी उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया. यहां पर उन्हें प्रयोगशाला नहीं होने की जानकारी मिली. वे अपने एक विपत्र में प्राचार्य पूनम कुमारी से विभिन्न जानकारी ली. उन्होंने कहा कि नए नियमों के मुताबिक इंटर में बच्चों को पंचायत के ही स्कूल में नामांकन करना है. उपनिदेशक ने कहा कि वह बुधवार को फुलपरास के कितनीपट्टी महाविद्यालय, अनुपलाल परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय ब्रह्मोत्तरा, एमएस ब्रह्मोत्तरा, एनकेपी कॉलेज खोपा का भी निरीक्षण किया. विभाग द्वारा 24 संस्थानों की सूची जांच के लिए सौंपी गई थी. जांच प्रतिवेदन अग्रेतर कार्रवाई के लिए विभाग को देंगे. उनके साथ मध्याह्न भोजन के राजीव झा भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










