Madhubani News : संदेहास्पद स्थिति में नवविवाहिता की मौत

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अंधरामठ थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में मंगलवार की शाम एक नवविवाहिता संदेहास्पद स्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

फुलपरास.

अंधरामठ थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में मंगलवार की शाम एक नवविवाहिता संदेहास्पद स्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान डुमरा निवासी जितेंद्र मंडल की पत्नी रुपा कुमारी (20) के रूप में हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर शाम पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया. मृतिका रूपा कुमारी की शादी पिछले माह 18 अप्रैल को डुमरा निवासी विनोद मंडल के पुत्र जितेंद्र मंडल से हुई थी. थानाध्यक्ष सदन राम ने कहा कि आवेदन मिलते ही केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा. थानाध्यक्ष ने कहा कि उसके ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं. शव पोस्टमार्टम से आने के बाद उसके पिता लौकही थाना क्षेत्र के करहरी निवासी शिव कुमार मंडल व परिवार के लोग ससुराल में ही अंतिम संस्कार करेंगे.

यात्री से हुई मारपीट मामले में स्टैंड इंचार्ज गिरफ्तार

मधुबनी.

रेलवे स्टेशन पर आये यात्री के साथ मारपीट मामले में स्टेशन परिसर के स्टैंड इंचार्य को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त भोला दास उर्फ भोला चौधरी राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह का रहने वाला है. उस पर कलुआही थाना क्षेत्र के हरिपुर गौरी दास टोल की कामनी मिश्रा ने घटना को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस सबंध में नगर थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने कहा कि आवेदिका अपने पुत्र व देवर के साथ रेलवे स्टेशन गयी थी. इसी दौरान वहां पार्किंग कर्मी ने 100 रुपये की मांग की. जब उससे पैसा मांगने का कारण पूछा तो उसने बहस करते हुए मारपीट की. इसी दौरान किसी ने आवेदिका के पुत्र को किसी चीज से मारा. जिससे वह जख्मी हो गया. सूचना पर नगर थाने पुलिस आकर स्टैंड इंचार्य भोला दास उर्फ भोला चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन