Madhubani News : फंदे से झूलता मिला युवक का शव
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 06 Dec 2025 10:25 PM
साहरघाट थाना क्षेत्र के पिहवारा गांव में फंदे से झूलकर एक युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.
मधवापुर. साहरघाट थाना क्षेत्र के पिहवारा गांव में फंदे से झूलकर एक युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक विक्षिप्त था. उसकी पहचान पिहवारा निवासी स्व. देवेंद्र ठाकुर की 23 वर्षीय पुत्र संजीव ठाकुर के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलते ही साहरघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच की. युवक का कमरा अंदर से बंद था. पुलिस की मौजूदगी में कमरे को तोड़कर खोला गया. उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की. घटना की सूचना पटना में रह रहे उसके बड़े भाई को दी गयी है. उनके आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










