Madhubani News : माकपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 08 Aug 2025 9:56 PM

विज्ञापन

माकपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपनी मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

मधुबनी. माकपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपनी मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी माकपा कार्यकर्ता कमिटी मतदाता गहन पुनरीक्षण, सूबे में बढते अपराध की घटनाओं पर रोक लगाने, मधुबनी जिले को सुखा क्षेत्र घोषित करने की मांग करते हुए शहर में जुलूस भी निकाला. जुलूस स्टेशन से निकाल कर समाहरणालय के समक्ष पहुंचकर सभा में तब्दील हो गयी. प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सीपीएम के राज्य सचिव मंडल सदस्य रामपरी देवी व जिला सचिव मनोज यादव ने किया. समाहरणालय के समक्ष सभा को संबोधित करती हुई पार्टी की राज्य सचिव मंडल सदस्य रामपरी देवी ने कहा कि चुनाव आयोग अमित शाह और मोदी के इसारे पर वोटबंदी कर रहा है. बिहार में विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन पराजित होने के डर से एसआइआर के माध्यम से गरीबों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों का नाम वोटर लिस्ट से काट रही है. बड़े पैमाने पर जिवित लोगों को मृत और मृत को जिंदा घोषित किया जा रहा है. एनडीए के राज में हत्या, बलात्कार लूट की घटनाएं बढ़ी है. जिला सचिव मनोज यादव ने कहा कि मधुबनी जिले को सूखा क्षेत्र घोषित किया जाए. उन्होंने कहा कि नल जल योजना फेल है. चापाकल सूख गया है. मौके पर रामजी यादव, शशिभूषण यादव, राणा प्रताप, राम लखन यादव, सत्यनारायण यादव, उमेश राय, सुमित्रा देवी, बिंदु यादव, विजय पासवान, रामकृष्ण यादव, रामनारायण यादव, रेखा देवी भी मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन