Madhubani News : शीतलहर की दस्तक से ठिठुरा जनजीवन, पूरे दिन नहीं निकला सूर्य

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 19 Dec 2025 10:31 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को शीतलहर ने दस्तक दी. इस कारण पूरा दिन सूर्य का दर्शन नहीं हो सका.

विज्ञापन

घोघरडीहा. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को शीतलहर ने दस्तक दी. इस कारण पूरा दिन सूर्य का दर्शन नहीं हो सका. सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहने व ठंडी हवा चलने के कारण लोग घरों में दुबके रहे. लोगों को दिनभर सूर्य की किरणों का इंतजार करना पड़ा, लेकिन शाम तक धूप नहीं निकली. ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट महसूस की गयी. जिससे जनजीवन प्रभावित रहा. खासकर सुबह और शाम के समय कंपकंपी बढ़ गयी है. सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों और बाजारों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव तापते नजर आए. ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग घरों के बाहर आग जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास करते रहे. शीतलहर का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, बच्चों और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों पर देखा गया. ठंड के कारण सुबह के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही. वहीं, कुछ देर से ही दुकानों के शटर उठे. मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है. जिससे लोगों को और अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन