Madhubani News : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने मंडल कारा का किया निरीक्षण
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 20 Dec 2025 10:12 PM
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा ने शनिवार को मंडल कारा रामपट्टी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, भोजन व्यवस्था एवं अभिलेखों की समीक्षा की .
मधुबनी. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा ने शनिवार को मंडल कारा रामपट्टी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, भोजन व्यवस्था एवं अभिलेखों की समीक्षा की . इस दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने जेल में बंद विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने बंदियों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने जेल अधिक्षक को निर्देश दिया कि ठंड के मौसम को देखते हुए बंदियों को कंबल उपलब्ध कराया जाए. वहीं, भवन की स्थिति को देखते हुए भवन मरम्मत के लिए भवन विभाग के कार्यपालक अभियंता को रिपोर्ट भेजने को कहा. वहीं, निरीक्षण के दौरान सभी वार्डो के साथ साथ किशोर वार्ड , महिला वार्ड में जाकर देखा . साथ ही जेल परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने कारा अधीक्षक को निर्देश दिया कि बंदियों को जेल मैनुअल के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं. निरीक्षण के दौरान जेलर सह प्रभारी कारा अधीक्षक रामविलास दास, विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










