Madhubani News : बीडीओ ने नवानी पंचायत में कचरा उठाव के लिए ई रिक्शा को किया रवाना

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

स्वच्छता कर्मियों को इ-रिक्शा व ठेला गाड़ी के साथ वार्डों के लिए रवाना किया.

विज्ञापन

झंझारपुर. प्रखंड के नवानी पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ गुरुवार को बीडीओ अभिलाषा पाठक, मुखिया रामकुमारी देवी, पूर्व प्रमुख सह सांसद अनुमंडल प्रतिनिधि अनूप कश्यप, प्रखंड कॉर्डिनेटर अरविंद कुमार, सरपंच शंकर ठाकुर, डॉ. सच्चिदानंद राय, पंचायत समिति सदस्य ने किया. स्वच्छता कर्मियों को इ-रिक्शा व ठेला गाड़ी के साथ वार्डों के लिए रवाना किया. बीडीओ ने कहा कि सुबह छह बजे प्रत्येक दरवाजे से सूखा व गीले कचरे का उठाव होगा. उस कचरे को अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट में अलग-अलग हिस्सों में बने जगहों पर जमा करेंगे. जहां उस कचरे को प्रोसेसिंग कर खाद का निर्माण कराया जाएगा. जो कि किसानों के लिए बहुत उपयोगी होगा. स्वस्छता प्रखंड कॉर्डिनेटर अरविंद कुमार ने कहा कि नवानी पंचायत में 15 वार्ड में 3383 परिवार हैं. लगभग ग्यारह लाख की राशि से एक ई रिक्शा, 15 ठेला एवं डस्टबिन की खरीद हुई. पंचायत के लगभग सभी परिवार को हरे व नीला डस्टबिन उपलब्ध कराया गया है. इसकी खरीद 15 वीं वित्त एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की राशि से की गई है. मौके पर पंचायत सचिव जागेश्वर भिंडवार, मो सादिक, पंसस राजेंद्र महतो, बनवाली मंडल, सुनील मंडल, अमलेश चौधरी, रामदेव चौपाल, बुचिया देवी, रीमा देवी, रतन झा रामदेव चौपाल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन