ePaper

पुलिस ने जाली नोट मामले के आरोपित को किया गिरफ्तार

Updated at : 14 May 2024 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने जाली नोट मामले के आरोपित को किया गिरफ्तार

भैरवस्थान थाना पुलिस ने जाली नोट खपाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर गांव निवासी सुफल चौधरी है.

विज्ञापन

झंझारपुर. भैरवस्थान थाना पुलिस ने जाली नोट खपाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित रुद्रपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर गांव निवासी सुफल चौधरी है. जो दो साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने कहा कि मामले में रुद्रपुर थाना क्षेत्र के हररी गांव निवासी मनोज मुखिया एवं भैरवस्थान थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव निवासी राजेंद्र मंडल को इस मामले में पहले ही जेल भेजा जा चुका है. इस मामले में संलिप्त तीन आरोपी लौकही थाना क्षेत्र के थरूआही गांव निवासी विपुल झा एवं भागवत झा एवं सफल चौधरी का बेटा पुलिस के पहुंच से दूर है. मालूम हो कि 18 जनवरी 2022 को एनएच 57 पेट्रोल पंप के समीप जाली नोट से भरा थैला लेकर भाग रहा था. जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा. तत्कालीन थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज के लिखित आवेदन पर भैरवस्थान थाना में मामला दर्ज किया गया था. लौकही थाना क्षेत्र के अटरी वार्ड 6 निवासी प्रेम कुमार कामति के थैले से कुल 13 लाख 100 रुपये बरामद की गई. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने कहा कि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन