मौत मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

डेढ़ वर्ष पूर्व हुई बाइक की ठोकर से किशोर की मौत मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
हरलाखी . खिरहर थाना क्षेत्र के जिरौल गांव में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई बाइक की ठोकर से किशोर की मौत मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के गम्हरिया दुरगौली निवासी सन्नी कामत के रूप में की गयी है. विदित हो कि बीते आठ मार्च 2023 को जिरौल गांव निवासी सुरेश साह के करीब सात वर्षीय पुत्र देव कुमार घर के बाहर खेल रहा था. इसी क्रम में बौरहर की ओर से आ रहे बाइक चालक ने बालक को ठोकर मारकर जख्मी कर दिया. हालांकि ग्रामीणों ने तत्काल बाइक चालक को पकड़ लिया. जहां बाइक चालक ने इलाज का खर्चा देने की बात कह कर निकल गया. इधर, तीन दिन बाद दरभंगा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बालक की मौत हो गयी. घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




