ePaper

Madhubani News सर्पदंश से एक महिला की मौत

Updated at : 30 Aug 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News सर्पदंश से एक महिला की मौत

थाना क्षेत्र के हरिणे गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान विनोद यादव की 36 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

हरलाखी. थाना क्षेत्र के हरिणे गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान विनोद यादव की 36 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार महिला गुरुवार को अपने मायका नेपाल के महुलिया से आई और करीब 2 बजे के आसपास मिट्टी के घर की साफ सफाई कर रही थी. इसी दौरान महिला को एक विषैले सर्प ने डंस लिया. धीरे-धीरे महिला की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय ओझा के पास ले गये. जहां काफी देर तक झाड़ फूंक का चक्कर चलता रहा. धीरे-धीरे महिला के शरीर में जहर फैलते चला गया. काफ़ी देर के बाद परिजन महिला को अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. लेकिन परिजन अस्पताल से महिला के शव को उठाकर वापस ओझा के पास लाये. फिर झाड़ फूंक दिन के करीब 10 बजे तक चलता रहा. तब जाकर परिजनों को लगा कि मौत हो चुकी है. महिला के तीन छोटे- छोटे बच्चे है. महिला का पति विदेश में रहकर मजदूरी करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन