आरपीएफ जवान के घर से 10 लाख की चोरी

बेनीपट्टी : थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के आरपीएफ जवान राघव झा व दिगंबर झा के करीब आधे दर्जन कमरों के ताला को काट कर चोरों ने करीब 10 लाख मूल्य के सामान की चोरी कर ली है. गृहस्वामी से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने इस दौरान घर से कंबल, साड़ी, 15 हजार नकद, […]
बेनीपट्टी : थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के आरपीएफ जवान राघव झा व दिगंबर झा के करीब आधे दर्जन कमरों के ताला को काट कर चोरों ने करीब 10 लाख मूल्य के सामान की चोरी कर ली है. गृहस्वामी से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने इस दौरान घर से कंबल, साड़ी, 15 हजार नकद, कीमती कपड़ा, जेवरात की चोरी की है. फिलहाल गृहस्वामी के नहीं होने के कारण चोरी में हुए क्षति का सही आकलन नहीं हो पाया है. चोरी की जानकारी लोगों को तब हुई जब सुबह लोगों ने घर के ताले को टूटा देखा. तत्काल ही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी गृहस्वामी को दिया. गृहस्वामी ने दूरभाष पर बताया कि
दोनों घरों में चोरी की घटना में करीब 10 लाख मूल्य के सामानों की चोरी की गयी है. बताया जा रहा है कि दिगंबर झा के घर से उनके परिजन बुधवार को ही एक अन्य परिजन के बीमार होने पर देखने के लिए घर से बाहर गये हुए थे. जिससे चोरों को चोरी करने में काफी आसानी हुई. चोरों ने दोनों पीड़ितों के सभी घरों के ताला को काटकर घर में प्रवेश कर गोदरेज, लकड़ी के आलमारी, दीवान पलंग सहित अन्य जगहों पर से चोरी की घटना को अंजाम दिया है. उधर चोरी की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरे राम साह, सअनि अरुण कुमार दल-बल के साथ स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है. एसएचओ ने बताया कि गृहस्वामी के नहीं होने से चोरी के मामले में हुई क्षति का आकलन नहीं हो पाया है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










