लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बैंक तत्पर: एजीएम

मधुबनी : ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार की असीम संभावनाएं है. लोग स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सबल हो सकते है. इसमें बैंक सहयोग देने के लिए तत्पर है. ये बातें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एजीएम सी टिग्ग ने कलुआही प्रखंड के काजीटोल में प्लेट उद्योग के उद्घाटन के मौके पर कहीं. […]
मधुबनी : ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार की असीम संभावनाएं है. लोग स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सबल हो सकते है. इसमें बैंक सहयोग देने के लिए तत्पर है. ये बातें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एजीएम सी टिग्ग ने कलुआही प्रखंड के काजीटोल में प्लेट उद्योग के उद्घाटन के मौके पर कहीं. उन्होंने कहा कि सेंट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण के माध्यम से लोग विभिन्न तरह के प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हे. बैंक न सिर्फ प्रशिक्षण दिलाती है, बल्कि आर्थिक रूप से भी सहयोग करती है.
आज हजारों बेरोजगार लोग इस योजना का लाभ ले रहे है. जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक उन्नति हो रही है. आर सेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करके इमाम हुसैन ने कलुआही प्रखंड के काजीटोल में प्लेट उद्योग लगाया. बैंक की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










