धरोहर को सहेजने की जरूरत : मंत्री
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :17 Feb 2017 4:47 AM
विज्ञापन

कार्यक्रम. सांस्कृतिक विरासत की धरती है बाबूबरही बाबूबरही : बाबूबरही प्रखंड का ऐतिहासिक महत्व रहा है. इस प्रखंड क्षेत्र के बलिराजगढ की चर्चाएं देश विदेश में हो रही है. यह सांस्कृतिक विरासत की धरती है. आवश्यकता है कि इसके विकास की समुचित पहल हो. उक्त बातें खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी ने कही. श्री सहनी […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. सांस्कृतिक विरासत की धरती है बाबूबरही
बाबूबरही : बाबूबरही प्रखंड का ऐतिहासिक महत्व रहा है. इस प्रखंड क्षेत्र के बलिराजगढ की चर्चाएं देश विदेश में हो रही है. यह सांस्कृतिक विरासत की धरती है. आवश्यकता है कि इसके विकास की समुचित पहल हो. उक्त बातें खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी ने कही. श्री सहनी गुरुवार को बाबूबरही प्रखंड क्षेत्र के बरूआर गांव में लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में संस्कृति प्रगति समागम के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे. कहा कि बिहार सरकार
लगातार ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने की दिशा में काम कर रही है. हाल ही में नीतीश कुमार ने पटना के कुम्हरार में इस दिशा में पहल किया है तो पूर्व में बलिराजगढ के उत्खनन करने की भी पहल की है. हमारी सरकार राज्य के हर हिस्से के ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने में लगी है.
वहीं पर्यटन मंत्री अनीता देवी ने कहा कि बलिराजगढ के उत्खनन से कई रहस्यों से परदा उठेगा. पर इसके साथ साथ यह भी जरूरी है कि इन स्थलों का समुचित विकास हो. नीतीश कुमार की सरकार ने ना सिर्फ गरीबों के हित में योजनाएं संचालित किया है बल्कि ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने, पर्यटन स्थलों को विकसित करने का भी पहल किया है. कहा कि लक्ष्मी नारायण की यह प्रतिमा ऐतिहासिक है. वे इस स्थल को पर्यटक के क्षेत्र में विकसित करने की हर संभव कोशिश करेंगी.
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सहनी ने की. कार्यक्रम का उद्घाटन शहीद जुब्बा सहनी के चित्र पर माल्यापर्ण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपेंद्र सहनी ने सरकार से इस मंदिर को सूर्य मंदिर नाम से नामकरण करते हुए इसे पर्यटक स्थल का दर्जा दिये जाने की मांग की. कहा कि इस क्षेत्र को पर्यटक स्थल के रूप में दर्जा मिल जाने से रोजगार के अवसर बढेंगे .
स्वतंत्रता सेनानी हुए सम्मानित
इससे पूर्व कार्यक्रम में जिले के विशिष्ट कार्य के लिए कई लोगों को सम्मानित भी की गई. साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित किया गया. इसमें मैथिली अकादमी से पुरस्कृत महेंद्र राम, हिंदी राष्ट्रीय अकादमी से सम्मानित प्रीतम निषाद, मिथिला पेंटिंग के राजकीय सम्मान से सम्मानित कमलदेव पासवान, मिट्टी बर्तन में हस्त शिल्प राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित रामगोपाल पंडित, कृषक लालबहादुर सिंह, राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार से पुरस्कृत जटाधर पासवान, चिकित्सक डा. जे मंडल सहित अन्य क्षेत्र में कार्य करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया.
मंच संचालन प्रीतम निषाद ने की. अनिता देवी मंत्री पर्यटन विभाग , संजीव कुमार झा मुन्ना, नेमी कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अनिल सहनी, रीना ठाकुर, अधिवक्ता राजेंद्र राय प्रखंड प्रमुख , उप प्रमुख एवं प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










