विषाक्त भोजन से मदरसा की 25 छात्राएं बीमार

Updated at :14 Feb 2017 6:07 AM
विज्ञापन
विषाक्त भोजन से मदरसा की 25 छात्राएं बीमार

घटना. मामला बेनीपट्टी के मकिया स्थित मदरसा का मधुबनी/बेनीपट्टी : नीपट्टी के मकिया स्थित एक नीजी छात्रावासयुक्त मदरसा में विषाक्त भोजन खाने से 25 छात्राओं के बीमार होने का मामला सामने में आया है. बीमार छात्राओं को सर्वप्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनीपट्टी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए 10 […]

विज्ञापन

घटना. मामला बेनीपट्टी के मकिया स्थित मदरसा का

मधुबनी/बेनीपट्टी : नीपट्टी के मकिया स्थित एक नीजी छात्रावासयुक्त मदरसा में विषाक्त भोजन खाने से 25 छात्राओं के बीमार होने का मामला सामने में आया है. बीमार छात्राओं को सर्वप्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनीपट्टी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए 10 छात्राओं को सदर अस्पताल भेजा गया. जहां चिकित्सकों द्वारा सभी बीमार छात्राओं का इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सभी छात्रा रविवार की रात में चावल व आलू गोभी की सब्जी खायी थी. सुबह करीब दस छात्राओं के पेट में दर्द होने की शिकायत की . इसके बाद मदरसा संचालकों द्वारा सुबह में खिचड़ी दिया गया. बताया जा रहा है
कि खिचड़ी खाने के बाद करीब तीन दर्जन से अधिक छात्राओं के पेट में दर्द होने लगी. जिसके बाद तत्काल ही सभी को पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां कुछ छात्राओं को बेहतर इलाज के लिये मधुबनी रेफर कर दिया गया. उधर घटना की जानकारी होते ही एसडीपीओ निर्मला कुमारी व एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरे राम साह पीएचसी पहुंच कर बच्चों की स्थिति का आकलन कर फौरन मकिया स्थित मदरसा पहुंच कर रसोईयां एवं बच्चों से अलग-अलग पूछताछ की़ वहीं मौके से बचे रात का भोजन को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है़
उधर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश परिमल पीएचसी पहुंच कर बीमार हुए बच्चों का जायजा लेकर पीएचसी प्रभारी डॉ आरके सिंह को सभी बच्चों को बेहतर इलाज करने का निर्देश देते हुए बीडीओ डॉ अभय कुमार से मदरसा की जांच करने का निर्देश दिया है़ एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच कर मदरसा संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. ज़ानकारी के अनुसार मकिया स्थित मदरसा का संचालन स्थानीय मो़ शौकत व मो़ शाहिद के द्वारा किये जाने की जानकारी दी गयी है़ इधर पीएचसी प्रभारी डॉ आरके सिंह ने बताया कि मामला विषाक्त भोजन करने से संबंधित है़ फिलहाल पीएचसी में भर्ती सभी बच्चें खतरे से बाहर है़ बच्चों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है़
ये छात्रा हुई बीमार : विषाक्त भोजन खाने से मदरसा के यास्मीन खातून(10), किस्मत खातून(15), सगुफ्ता जवील(14), रविया खातून(12), आशिया खातून(14), नसीमा खातून(16), शमां प्रवीण(13), तुबा एरय(14), जन्नत खातून(11), निखत खातून(10), उमे हबीबा(14), फैजा खातून(12), सफत खातून(16), मोबीना खातून(15), तुबा तस्लीम(15), सलेहा खातून(15), साबरा खातून(10), आलिया खातुन(14), सकरीन खातून(13), कुदुसिया खातून(8), उजमा खातून(15) बीमार हो गगी
रात में सब्जी चावल व सुबह में खचड़ी : मकिया स्थित हजरत आइसा लिलवनाथ मदरसा के संचालक मो. अकवर ने बताया कि मदरसा का संचालन 10 वर्षों से किया जा रहा है. जिसमें छात्रावास में 80 छात्राएं रहती है जो 05 वर्ष से 15 वर्ष तक की है. वहीं 20 छात्राएं गांव की है. जो पढाई करने के बाद अपने घर चली जाती है. छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को रात्रि में आलू गोभी की सब्जी व चावल खाने में दिया गया था. वहीं सोमवार सुबह छात्राओं को खिचड़ी दिया गया. जिसके बाद छात्राओं के पेट में दर्द की शिकायत किया.
प्रथम दृष्टया विषाक्त भोजन : इलाज कर रहे चिकित्सक डा. विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया विषाक्त भोजन खाने का मामला लगता है. सभी बीमार छात्राओं को पेन किलर व फ्ल्यूड दिया गया है. संवाद प्रेषण तक सभी छात्राओं की हालत में सुधार बताया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन