जांच शिविर में सैकड़ों मरीजों की हुई जांच

मधुबनी : क्लब मधुबनी द्वारा नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन नगर परिषद के विवाह भवन में रविवार को आयोजित की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ देश के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डा. विनय कारक, विधायक समीर महासेठ, विधान पार्षद सुमन महासेठ, पूर्व विधायक अशोक यादव, मिथिलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स के नवीन जाएसवाल, अशोक […]
मधुबनी : क्लब मधुबनी द्वारा नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन नगर परिषद के विवाह भवन में रविवार को आयोजित की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ देश के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डा. विनय कारक, विधायक समीर महासेठ, विधान पार्षद सुमन महासेठ, पूर्व विधायक अशोक यादव, मिथिलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स के नवीन जाएसवाल, अशोक नायक, थाना प्रभारी अरुण राय, डा. मुकेश महासेठ ने दीप प्रज्वलित कर किया.
आगत अतिथियों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष रोहित कुमार एवं सचिव कैलाश भारद्वाज ने पाग दोपट्टा व माला से सम्मानित किया. कैंप में शहर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सक डा. केके झा, डा. कुमार दुर्गेश, डा. प्रमोद कुमार, डा. इकबाल राशिद, डा. केके भारती, डा. शहनबाज कमाल, डा. सीमा, डा. महेश कुमार, डा. राजीव कुमार ने उपस्थित सैकड़ों मरीजों का जांच किया एवं क्लब के द्वारा नि:शुल्क दवा दी गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा. विनय कारक ने कहा कि क्लब मधुबनी द्वारा आयोजित नि:शुल्क कैंप आयोजन से जनमानस का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है.
इस तरह के आयोजन से सैकड़ों गरीब लोग लाभान्वित होते है. विधायक समीर कुमार महासेठ एवं विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने क्लब के द्वारा आयोजित नि:शुल्क जांच शिविर की सराहना की. कार्यक्रम को पूर्व विधायक डा. अशोक यादव, रोहित कुमार, कैलाश भारद्वाज, सरदार मनमीत सिंह, प्रवीण जायसवाल सहित अन्य ने संबोधित किया. मौके पर डाॅ तारिक अजीत, प्रह्लाद कुमार पूर्वे, पंकज कारक, पंकज मेहता, विजय शाहिल, अभिषेक कुमार, मनीष कारक, मनीष प्रसाद, पवन कापरी, आकर्षण कुमारउपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










