संग्रामपुर के बीडीओ को जान से मारने की धमकी

Updated at :05 Feb 2017 4:37 AM
विज्ञापन
संग्रामपुर के बीडीओ को जान से मारने की धमकी

अरेराज /संग्रामपुर : अनुमंडल अंतर्गत संग्रामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी के सरकारी मोबाइल पर असामाजिक तत्वों द्वारा जान मारने की धमकी दी गयी है. धमकी के बाद बीडीओ ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. बीडीओ सुनील कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शनिवार को एक […]

विज्ञापन

अरेराज /संग्रामपुर : अनुमंडल अंतर्गत संग्रामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी के सरकारी मोबाइल पर असामाजिक तत्वों द्वारा जान मारने की धमकी दी गयी है. धमकी के बाद बीडीओ ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. बीडीओ सुनील कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शनिवार को एक आवश्यक

संग्रामपुर के बीडीओ
जांच के लिए घोड़ासहन गया था कि मेरे सरकारी मोबाइल नंबर पर असामाजिक तत्व द्वारा फोन कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी. इसको लेकर वरीय पदाधिकारी व थाने को सूचित किया गया है.
चौथे बीडीओ पर भी हमले का खतरा
प्रखंड कार्यालय हमेशा से चर्चा में रहा है. पूर्व बीडीओ उपेंद्र कुमार, संजय झा व शिवानंद प्रसाद के साथ भी मारपीट व जानलेवा हमले को लेकर विवाद में रहा है. 2002 में संजय कुमार झा पर भी कार्यालय जाने के क्रम में बमबारी कर हमला किया गया था. इस बार चौथे बीडीओ सुनील कुमार को भी जान से मारने की धमकी दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन