दिल्ली की गाड़ी नहीं पकड़ सका मधुबनी का मो अंजार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :22 Jan 2017 3:41 AM
विज्ञापन

कमतौल : मानव शृंखला के कारण सड़क पर गाड़ी नहीं चलने का खामियाजा मधुबनी जिला के बसैठ निवासी मो. अंजार को भुगतना पड़ा. अंजार को दिल्ली के लिए दरभंगा से गाड़ी पकड़नी थी. अपने घर से वह जैसे-तैसे कमतौल तो पहुंच गया लेकिन इसक आगे की गाड़ी उसे नहीं मिली. करीब छह-सात घंटे कमतौल थाना […]
विज्ञापन
कमतौल : मानव शृंखला के कारण सड़क पर गाड़ी नहीं चलने का खामियाजा मधुबनी जिला के बसैठ निवासी मो. अंजार को भुगतना पड़ा. अंजार को दिल्ली के लिए दरभंगा से गाड़ी पकड़नी थी.
अपने घर से वह जैसे-तैसे कमतौल तो पहुंच गया लेकिन इसक आगे की गाड़ी उसे नहीं मिली. करीब छह-सात घंटे कमतौल थाना के समीप चाय दूकान पर बैठकर बिता कर निराश होकर दोपहर वाद वापस घर वह लौट गया. अंजार ने बताया कि सबेरे एक तीन पहिया से कमतौल तक आया. यहां से आगे जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला. ट्रेन खुलने का समय होता जा रहा है. अब तक कोई गाड़ी नहीं पास की है. मिलेगी या नहीं मिलेगी कोई भरोसा नहीं. अब घर लौट जाना ही उचित लगता है.
अफ़सोस प्रकट करते हुए उसने बताया कि साढ़े तीन बजे खुलने वाली ट्रेन पकड़ना था. सुबह ही घर से चले पर दरभंगा के बीच में ही रह गये. इंटरनेट से दो टिकट कन्फर्म हुआ था. ट्रेन मिस तो किया ही टिकट के पैसे भी नहीं मिल सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










