हाथ में हाथ मिला समर्थन पहल. सड़क पर उतरा जनसैलाब, शराबबंदी का समर्थन

Updated at :22 Jan 2017 3:40 AM
विज्ञापन
हाथ में हाथ मिला समर्थन  पहल. सड़क पर उतरा जनसैलाब, शराबबंदी का समर्थन

मधुबनी : पूर्ण नशाबंदी के समर्थन में शनिवार को जिला मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में बनाये गये मानव शृंखला पूरी तरह सफल रहा. लोगों में शृंखला बनाने को लेकर उत्साह चरम पर था. लोगों ने धर्म, मजहब, जातिवाद से उपर उठकर नशा के खिलाफ एकजुटता का परिचय देते हुए सरकार के पूर्ण नशाबंदी के ऐतिहासिक […]

विज्ञापन

मधुबनी : पूर्ण नशाबंदी के समर्थन में शनिवार को जिला मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में बनाये गये मानव शृंखला पूरी तरह सफल रहा. लोगों में शृंखला बनाने को लेकर उत्साह चरम पर था. लोगों ने धर्म, मजहब, जातिवाद से उपर उठकर नशा के खिलाफ एकजुटता का परिचय देते हुए सरकार के पूर्ण नशाबंदी के ऐतिहासिक फैसले का समर्थन किया. ऐतिहासिक क्षण, एतिहासिक लम्हा. हर कोइ विश्व के अनूठे पहल में अपना समर्थन देने को उत्साहित था. सुबह से ही मुख्यालय के निर्धारित रूटों पर लोगों ने शृंखला बनानी शुरू कर दी थी. जैसे जैसे घड़ी की सूई आगे बढ़ती गयी. शृंखला में लोगों की भीड़ भी बढती गयी.

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पूरे जिले में करीब 10 लाख लोगों ने मानव शृंखला में अपनी भागीदारी निभायी. इसमें पुरूष की अपेक्षा महिलाओं की भागीदारी अधिक रही. वहीं स्कूली बच्चों की संख्या भी अधिक रही. विधायक, विधान पार्षद, सांसद से लेकर अधिकारियों ने भी इस शृंखला में हिस्सा लिया. प्रभारी मंत्री आलोक मेहता, जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह, एस पी दीपक बरनवाल सहित अन्य अधिकारी मधुबनी – दरभंगा सीमा अयूबनगर में मानव शृंखला का हिस्सा बने. वहीं मानव शृंखला का ड्रोन से फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी करायी गयी.

दस बजे ही बनने लगा चेन .सुबह के दस बजे से ही मुख्यालय में मानव शृंखला को लेकर चेन बनने लगा. स्कूली बच्चों ने इसकी शुरूआत की. फिर तो देखते ही देखते विभिन्न संगठन, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, सरकारी कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, एनसीसी कैडेट व आम लोग भी सड़क पर शृंखला बनाने आ गये. लोगों ने हाथों में हाथ जोड़कर सरकार के पूर्ण नशाबंदी के निर्णय का समर्थन किया. जैसे ही घड़ी की सूई 1 बजे पर पहुंची. शृंखला तोड़ दिया गया. पर सबसे खासियत यह रही की लोगों की अपार भीड़ के बाद भी सभी शांति पूर्वक अपने अपने गंतव्य तक पहुंचे. कही से भी किसी प्रकार के अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है.
एन एच 57 पर उड़ा ड्रोन . एनएच 57 पर ड्रोन से तस्वीर ली गयी. इसकी शुरूआत जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने अयूबनगर से की. इसके बाद झंझारपुर, कन्हौली से झंझारपुर भूतहा से फुलपरास तक एवं सकरी से कलुआही तक ड्रोन से मानव शृंखला की तस्वीर ली गयी. जब तसवीर ली गयी मानव शृंखला के लिये लोगों का हाथ से हाथ जुड़ चुका था.
पांच घंटे तक बाधित रहा वाहनों का परिचालन
शृंखला के दौरान पूरे पांच घंटे तक आम वाहनों का परिचालन ठप रहा. सुबह दस बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक सड़कों पर वाहन नहीं हो सका. हालांकि इस दौरान प्रशासनिक गाड़ी, एंबुलेंस, प्रतिभागियों का वाहन, मीडिया कर्मियों का वाहन, पानी टैंकर के परिचालन पर रोक नहीं थी. प्रतिभागियों को ले जाने वाले वाहनों के लिये संबंधित बीडीओ द्वारा वाहन पास निर्गत किया गया था. जिस कारण इन वाहनों के आने जाने पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं रहा. बस स्टैंड व स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन